Rules & Regulations
प्रवेश नियम
- अन्तरस्नातक विज्ञान/कला/वाणिज्य में नामांकन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में OFSS के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया से मेरिट लिस्ट के आधार पर होता है।
- स्नातक कला/विज्ञान/वाणिज्य में नामांकन हेतु ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर मेरिट लिस्ट के आधार पर महाविद्यालय में नामांकन होता है।
- नामांकन में आरक्षण राज्यादेश के अनुसार लागू है।
- स्पोर्ट्स तथा खेल-कूद में विशिष्टता प्राप्त वाले छात्रों के लिए नामांकन में सीट आरक्षित है।
- नामांकन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता अपनायी जाती है।
- वर्ग में छात्रों की 75% उपस्थिति अनिवार्य है।
प्रत्येक प्रवेशार्थी को विहित आवेदन-पत्र के साथ, अधोलिखित प्रमाणपत्रों की मूल/छायाप्रति/प्रतियाँ संलग्न करनी पड़ेगी।
(क) पूर्व शिक्षण संस्था का परित्याग प्रमाण पत्र (मूल तथा फोटो प्रति)
(ख) गत परीक्षा का प्रवेशपत्र (दो फोटो प्रति)
(ग) गत परीक्षा का अंकपत्र (दो फोटो प्रति)
(घ) प्रवजन प्रमाणपत्र (Migration) उन छात्रों के लिए जो राज्येतर संस्थानों या अन्य विश्वविद्यालय के छात्र रहे हों।
(मूल प्रति तथा एक फोटो प्रति)
(ङ.) जाति प्रमाणपत्र (केवल आरक्षित कोटि के अभ्यर्थियों के लिए)
(च) पासपोर्ट साइज के हाल में खींचे गये फोटो की तीन प्रतियाँ।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
कामेश्वरनगर, दरभंगा-846004
पत्रांक : छा.क.-105/23 दिनांक : 02/07/2023
सेवा में,
सभी प्रधानाचार्य,
अंगीभूत एवं सम्बद्ध महाविद्यालय,
ल०ना० मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा।
विषय :- ल०ना० मिथिला विश्वविद्यालय, अन्तर्गत चार वर्षीय स्नातक कला/विज्ञान एवं वाणिज्य (प्रतिष्ठा) सी०बी०सी०एस० सत्र 2023-27 से नामांकन के समय छात्रों से ली जाने वाली शुल्क की विवरणी।
महोदय,
उपर्युक्त विषय के संदर्भ में निर्देशानुसार सूचित किया जाता है कि राजभवन के पत्रांक BSU (UGC)-02/2023-687/GS(I) दिनांक-15.05.2023 एवं अभिषद् की बैठक 15.05.2023 को मद सं०-3 में लिए गये निर्णय के आलोक में चार वर्षीय स्नातक कला/विज्ञान एवं वाणिज्य (प्रतिष्ठा) Choice Based System (सी०बी०सी०एस०) के तहत सत्र-2023-27 से नामांकन के लिए छात्रों से ली जाने वाली शुल्क की विवरणी निम्नवत है :-
❖ Lab fee Rs. 600/- per semester for the subject having practical classes (Science, Geography, Psychology, Home Science, Music)
❖ Field visit-Actual expenditure at the time of field visit to be paid by the student.
❖ Every Student has to be registered after getting admission any programme by paying Rs. 600 and it will be called University Registration.
❖ Examination Fees will be Rs. 600/- (Six hundred rupees) in each semester which will be aid by the student at the time of filling of Examination Form.
❖ The revision of the fee structure may be made every 4th year on the approval of the Chancellor.
❖ Fee for UG Certificate/UG Diploma/UG Degree/UG Degree Honours with research will be rupees Rs. 600/- (Six hundred) per each.
❖ Society fund will be used different student clubs.
विश्वासभाजन
अध्यक्ष छात्र-कल्याण